सारंगढ़ – मोर गांव मोर पानी समर कैंप डोगरीपाली में आयोजन किया गया विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिसमें जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सहोदरा सिदार जनपद पंचायत सीईओ अजय कुमार पटेल सरंपच संघ अध्यक्ष मोहन पटेल, श्नारायण प्रधान समस्त क्षेत्र के सचिव ,रोजगार सचिव,पंचायत सचिव सभी सरपंच ,बीडीसी उपस्थित थे

वहीं सभी जनप्रतिनिधि ने मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण किया गया साथ ही जिला पंचायत सदस्य सिदार ने लोगो को विश्व पर्यावरण दिवस में वृक्ष और पानी की महता और उसे कैसे संचय किया जाना है आमजन को जानकारी दी वृक्ष और पानी हमारे जीवन के लिए अमूल्य है और इसके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती लेकिन लागातार आने वाला समय में वृक्ष और जल संकट के संकेत दे रहे जिसके लिए हमे आज से ही उसे संचय और संरक्षित करने की दिशा में काम करना चहिए सरकार इसी उद्देश्य के साथ मोर गांव मोर पानी का महाअभियान भी चलाया जा रहे है जिसमें हम सबको सरकार के साथ कदम मिलाकर सहभागिता देनी होंगी क्योंकि आमजन के बिना यह अभियान सफल नहीं होंगा हमे पानी के स्तेमाल से लेकर उसे कैसे बचाया जाए इसको हम सबको जानना और समझना होंगा कहते हुए आमजन को संदेश दिया










More Stories
सारंगढ़ बिलाईगढ़ ज़िला में हो रहे अवैध फ्लाई-एस डंपिंग, माफिया के ऊपर कार्यवाही के लिए कलेक्टर को भीम आर्मी द्वारा ज्ञापन सौंपा गया
अगर आपकी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चिंता मत करिये,,, लग रहा जन समस्या निवारण शिविर || जाये जरूर
सारँगढ जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 27 मार्च को, एसडीएम ने जारी किए निर्देश