महासमुंद : खबर निरीक्षण
चंद्रनाहू क्षत्रिय कुर्मी समाज के केंद्रीय महाधिवेशन दूर्ग के कोलिहापुरी गांव में आयोजित कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष हुलसी जितेन्द्र चंद्राकर का हुआ मोमेंटो से गमछा श्रीफल से सम्मानित,जिस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय बिष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रुप में उनका आगमन हुआ था।
विशिष्ट अतिथि राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा,दूर्ग ग्रामीण विधायक माननीय ललित चंद्राकर,पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर,कृषि बिज निगम अध्यक्ष माननीय चंद्रहास चंद्राकर,पूर्व संसदीय सचिव चंद्रनाहू कुर्मी समाज प्रदेश अध्यक्ष माननीय विनोद सेवन लाल चंद्राकर,पूर्व विधायक प्रतीमा चंद्राकर,समाज के प्रदेश भर से आये हुए केंद्रीय प्रदेश राज पदाधिकारी,समस्त स्वजाति के गरिमामई उपस्थिति में सम्मानित किया गया।
हुलसी चंद्राकर के समाज के प्रति सक्रियता वा जुड़ाव है महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का निरंतर प्रयास करती है ।
समाजिक कार्यक्रमो में वा गतिविधियों आज के पीढ़ी शामिल नहीं होते हैं,समाजिक गतिविधियों का अवगत नहीं रहता युवा पीढ़ी को,समाजिक धाराओं में जुड़ने के लिए प्रेरित करती रहती है।
हुलसी चंद्राकर बेलसोंडा के उपसरपंच पद पर से उपलब्धियां हासिल कर आज जनपद उपाध्यक्ष पद पर पदस्थ होकर अपने गांव समाज को गौरवान्वित किया l
चंद्राकर के सक्रियता के कारण जगह-जगह हो रहा है हुलसी का सम्मान,प्रथम सम्मान रायपुर राज में द्वितीय प्रदेश अधिवेशन त्रितिय सम्मान केन्द्रीय महाधिवेशन में समाजिक क्षेत्र के अलावा पत्रकार महासंघ एवं सर्व समाज समन्वय महासभा छत्तीसगढ़ ने भी जनसेवा में तत्परता जनपक्ष उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया है।
चंद्राकर ने सभी समाजिक पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए अभिवादन किया एवं कहा कि जनकल्याण और समाज हित का कार्य उनके जीवन का उद्देश्य है l

More Stories
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन