सरायपाली : खबर निरीक्षण
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशव्यापी आव्हान “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत दिनांक 08.06.2025 को भाजपा मंडल सरायपाली के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति कनकेवा में वृहद वृक्षारोपण किया गया।
जिस तरह से देश और दुनिया मे ग्लोबल वार्मिंग के चलते भीषण गर्मी और अकाल जैसी स्थित निर्मित हो रही है व पेड़ की कमी से बारिश की चिंता दिनों दिन बढ़ती जा रही है। पहले की अपेक्षा तापमान भी बढ़ रही है जिसको नियंत्रित करने का एकमात्र उपाय वृहद वृक्षारोपण ही है।
वृक्ष के कमी के कारण अनेक प्रकार की समस्याएं दिनों दिन बढ़ती जा रही है साथ ही साथ वातावरण भी वृक्ष की कमी के कारण दूषित होती जा रही है एवं इस समस्या को दूर करने के लिए हर नागरिक को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए l
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के सदस्य सरला कोसरिया एवं विशिष्ट अतिथि कुमारी भास्कर,कनकेवा सोसायटी अध्यक्ष उपेन्द्र चौधरी,विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक स्वर्ण सिंह सलूजा,प्रमोद कुमार सागर,मनोज कुमार दास,कनकेवा सरपंच नकुल चौहान उपस्थित रहे और कार्यक्रम में विषेश रूप से हितेश यादव,धर्मेंद्र ठाकुर,मंडल महामंत्री विदित धनानिया,कोषाध्यक्ष तरुण बारीक,रोहित साहू,मोहन चौहान भाजपा जन और ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।








More Stories
केस डायरी, डेटा और साक्ष्यों को सीधे संग्रहण व अपलोड करने के लिए विवेचकों को हाई-टेक स्मार्ट फोन का किया गया वितरण।
मुख्य मार्ग पर गिरा विशालकाय पेड़, आवागमन बाधित,,,बड़ी दुर्घटना टली
शैक्षिक गुणवत्ता, विद्यालय एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु चांदमारी में हुई बैठक