सरायपाली : खबर निरीक्षण
सरायपाली विकास खंड के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत केंदुढार में एकलव्य सेवा संस्था ने सामाजिक सहयोग प्रस्तुत करते हुए ग्राम केंदुढार निवासी तीरथ राम चौहान की धर्म पत्नी स्व.भूरी बाई चौहान के दशकर्म कार्यक्रम दिनांक 11.06.2025 को वहां अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और मृतक के पति तीरथ राम चौहान को श्रीफल भेंट कर सहयोग के रूप में समिति द्वार 50 किलो चावल और 1001 रुपए प्रदान किया गया है l
यह सहयोग संस्था के समाजिक उत्तरदायित्व को दर्शाता है जो समय-समय पर गांव में इस प्रकार के पुनीत कार्य करती रही है l
इस अवसर पर एकलव्य सेवा संस्था के प्रमुख सदस्यों में डिग्रीलाल साखरे,भोलानंद साखरे,फिनेश सिदार,खिलेश वैष्णव,नरोत्तम वैष्णव,फागुलाल डड़सेना दीपक वैष्णव,सूरज वैष्णव,हेमदास मानिकपुरी,वीरेंद्र वैष्णव,दादूलाल वैष्णव उपस्थित थे l
एकलव्य सेवा संस्था का यह कदम न केवल प्रेरणादायक है बल्कि ग्रामीण समाज को आपसी सहयोग और सद्भाव के सूत्र में पिरोने का कार्य कर रहा है।
एकलव्य सेवा संस्था इस प्रकार के सामाजिक कार्यों के माध्यम से ग्रामीण जीवन को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है l
इनकी यह सेवा निरंतर नए साल 2025 से हर किसी भी गरीब परिवार की लड़की शादी,दसकर्म कार्य में अपनी निरंतर सहयोग प्रदान कर रहे है l








More Stories
सारंगढ़ बिलाईगढ़ ज़िला में हो रहे अवैध फ्लाई-एस डंपिंग, माफिया के ऊपर कार्यवाही के लिए कलेक्टर को भीम आर्मी द्वारा ज्ञापन सौंपा गया
अगर आपकी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चिंता मत करिये,,, लग रहा जन समस्या निवारण शिविर || जाये जरूर
सारँगढ जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 27 मार्च को, एसडीएम ने जारी किए निर्देश