सारँगढ – आराधना फाउंडेशन के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम महिला जागरूकता कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के समस्त महिलाएं सदस्य बनकर लाभ प्राप्त कर रही हैं तथा समाज को एक नई दिशा देने में सहयोग प्रदान कर रही है। ग्राम पंचायत कपिस्दा में सरपंच श्री पदुमलाल साहू के कुशल नेतृत्व से महिलाओं को पंचायत भवन में इकट्ठा कर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया जिसमें सभी महिलाएं अपने परिवार एवं समाज के लिए आगे बढ़ाने हेतु अग्रसर हुए। महिलाओं ने स्वरोजगार स्थापित करने हेतु अपने स्व सहायता समूह को भी सामने लेकर आया तथा कुटीर उद्योग करने का निर्णय लिया। आराधना फाउंडेशन के द्वारा महिलाओं को गृह एवं कुटीर उद्योग में काम करने हेतु जागरुक किए जाते हैं तथा उन्हें निशुल्क प्रशिक्षण भी प्रदान करते हैं। आराधना फाउंडेशन में सहयोग करने वाले समस्त ग्रामवासी एवं सरपंच को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु अपील की गई।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न