सारंगढ़ बिलाईगढ़ – आज के दौर में एक मजदूर को भी 10 हजार से अधीक मेहताना मिल जाता है जिससे अपना जीवन यापन कर लेते है लेकिन स्कूल सफाई कर्मचारी एक ऐसा पद बन गया है जहां आज तक इससे कम की मेहताना किसी को नहीं मिलता होगा हालांकि उन्हे यह जरूर बोला जाता है कि दो घंटे काम है लेकिन उन्हे कई घंटे भी कुछ कारणों से करने पड़ते है स्कूल सफाई कर्मचारी संघ लागातार सरकार से कुछ अपनी मांगे रख रही है और बाकायदा जब चुनाव नजदीक आते है तो इनके साथ वादा किया जाता है घोषणा पत्र में इनकी मागे रखी जाती है लेकिन मिलता कुछ नही जिसके कारण लागातार हड़ताल, अनिश्चितकालीन हड़ताल जैसे कदम उठाने को मजबुर है इस बार कुछ दिनों में स्कूल खुलना है ऐसे में स्कूल सफाई कर्मचारी की अहम भूमिका होगा स्कूल को स्वच्छ बनाने में लेकिन स्कूल खुलने से पहले ही स्कूल सफाई कर्मचारी संघ अब फिर 15 जून से हड़ताल में जा रहे है उनकी मांग है कि उन्हे भी कलेक्टर दर पर मेहताना दिया जाय साथ ही युक्तियुक्तकरण के तहत समायोजन किया जाए इस बात को लेकर अब स्कूल सफाई कर्मचारी संघ अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है पूरे प्रदेश में इनकी संख्या 40 हजार से अधीक है और भाजपा सरकार अपनी घोषणा पत्र में कहा था कि 50 प्रतिशत तबखूवा वृद्धि करेंगे लेकिन उसे भी नहीं किया गया अब हड़ताल पर चले गए है देखना होगा कि आगे सरकार उनकी मांगो पर क्या कुछ निर्णय लेती है








More Stories
सारंगढ़ बिलाईगढ़ ज़िला में हो रहे अवैध फ्लाई-एस डंपिंग, माफिया के ऊपर कार्यवाही के लिए कलेक्टर को भीम आर्मी द्वारा ज्ञापन सौंपा गया
अगर आपकी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चिंता मत करिये,,, लग रहा जन समस्या निवारण शिविर || जाये जरूर
सारँगढ जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 27 मार्च को, एसडीएम ने जारी किए निर्देश