ग्राम केरमेली में आरोपियों से कुल 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं शराब बनाने का बर्तन जप्त,भेजा गया जेल
गिरफ्तार आरोपी – 01. सुबोध निषाद पिता लादू निषाद उम्र 40 साल साकिन केरमेली थाना डोंगरीपाली2.वासुदेव दीप पिता त्रिलोचन दीप उम्र 40 साल साकिन खम्हरिया थाना डोंगरीपाली जिला सारंगढ बिलाईगढ
बरमकेला – पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा अवैध शराब,जुआ,सट्टा, गांजा जैसे थाना क्षेत्रों में होने वाली अवैधानिक कार्यो में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने की निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे एवं डीएसपी अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सउनि भगवती प्रसाद कुर्रे के नेतृत्व में दिनांक 26.06.2025 को ग्राम केरमेली में रेड कार्यवाही कर आरोपी के सुबोध निषाद एवं वासुदेव दीप को ग्राम किरमिली के तालाब किनारे खेत में अवैध रूप से हाथ भट्टी से महुआ शराब बनाते पकड़े जिनके कब्जे से कुल लगभग 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 4000 रूपये एवं शराब बनाने में प्रयुक्त बर्तन ,झिल्ली,टार्च को जप्त कर,आरोपियो के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेजा गया है।
संपूर्ण कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक भगवती प्रसाद कुर्रे ,छोटेलाल सिदार, प्र.आर. गजानंद पटेल,रामदयाल लकड़ा,आरक्षक सुदर्शन राणा , ओम प्रकाश सिंह एवं समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

More Stories
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन