किरायदारो की तस्दीकी कराने हेतु मकान मालिकों को दिए गए निर्देश
सारँगढ- पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय , अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी सारंगढ़ व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के द्वारा थाना सारंगढ़ अंतर्गत अवैध प्रवासियो की चेकिंग हेतु निर्देशित किये जाने पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा टीम तैयार कर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले लोगों की सघन जांच की गई

जिसमें कमला नगर, चौहानपारा के पठार में रहने वाले लोगो, मुसाफिर, फेरी वालों को उनका आधार कार्ड लेकर चेक किया गया तथा उनका फिंगरप्रिंट भी लिया गया और किराए पर दिए गए मकान मालिकों को भी हिदायत दिया गया कि बाहर से आए लोगों को किराए पर मकान देते समय थाना द्वारा प्रदाय किए गए प्रोफार्मा को भरकर थाना में जमा करें ताकि उक्त किराएदारों की थाना स्तर पर तस्दीक की जा सके और थाना क्षेत्र अंतर्गत कोई अप्रिय घटना घटित न हो सके।









More Stories
सारंगढ़ बिलाईगढ़ ज़िला में हो रहे अवैध फ्लाई-एस डंपिंग, माफिया के ऊपर कार्यवाही के लिए कलेक्टर को भीम आर्मी द्वारा ज्ञापन सौंपा गया
अगर आपकी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चिंता मत करिये,,, लग रहा जन समस्या निवारण शिविर || जाये जरूर
सारँगढ जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 27 मार्च को, एसडीएम ने जारी किए निर्देश