सारंगढ़ – बच्चों में नेतृत्व क्षमता विकास एवं संगठनात्मक कार्य अनुभव और स्वयं निर्णय लेने का अवसर प्रदान करते हुए, शासकीय उच्च प्राथमिक शाला परसकोल ,संकुल- परसदा बड़े, विकासखंड-सारंगढ़, जिला-सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़) में बाल कैबिनेट का गठन कर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। बाल कैबिनेट का गठन पदस्थ शिक्षक श्री चूड़ामणि साहू,श्री विनोद कुमार साहू एवं शिक्षिका श्रीमती तुलसी साहू के मार्गदर्शन में किया गया, उक्त शपथ ग्रहण समारोह में कीर्तन साहू कक्षा आठवीं ने शाला संरक्षक, कुमारी अंजू साहू कक्षा आठवीं ने प्रधानमंत्री एवं किशन साहू उप प्रधानमंत्री, कुमारी धनेश्वरी साहू सांस्कृतिक मंत्री,ऋषि साहू खेल मंत्री,जयशिवा कानून मंत्री, कुमारी शबनम वारे उपकानूनमंत्री, कुमारी गरिमा नवरंगे शिक्षामंत्री, कुमारी प्रभा स्वास्थ्य मंत्री, कुशल उप स्वास्थ्य मंत्री,कुमारी हरीमती खाद्य मंत्री, कुमारी दिव्या उपखाद्य मंत्री, कुमारी भूमिका स्वच्छता मंत्री,कुमारी कुमारी जीवका बागवानी मंत्री,मयंक सूचना मंत्री के पद पर इन सभी बच्चों को ग्राम पंचायत परसकोल के सरपंच श्री चंद्रशेखर चंदन पटेल जी के द्वारा पदीय कर्त्तव्य का निष्ठा पूर्वक पालन हेतु शपथ दिलाया गया।इस अवसर पर श्री भागीरथी यादव उपाध्यक्ष SMC सुंदरलाल नौरंगे,देव कुमार पटेल, शशि पटेल एवं अन्य पालकगण उपस्थित रहे।









More Stories
केस डायरी, डेटा और साक्ष्यों को सीधे संग्रहण व अपलोड करने के लिए विवेचकों को हाई-टेक स्मार्ट फोन का किया गया वितरण।
मुख्य मार्ग पर गिरा विशालकाय पेड़, आवागमन बाधित,,,बड़ी दुर्घटना टली
शैक्षिक गुणवत्ता, विद्यालय एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु चांदमारी में हुई बैठक