सरायपाली : खबर निरीक्षण
सरायपाली विकास खंड के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत केंदुढार में एकलव्य सेवा संस्था ने सामाजिक सहयोग प्रस्तुत करते हुए ग्राम केंदुढार निवासी गनपत चौहान के पिता स्व.भोजराम चौहान(भूतपूर्व सरपंच) के दशकर्म कार्यक्रम दिनांक 07.07.2025 को वहां अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और मृतक के पुत्र गनपत चौहान को श्रीफल भेंट कर सहयोग के रूप में समिति द्वार 50 किलो चावल प्रदान किया गया है l
यह सहयोग संस्था के समाजिक उत्तरदायित्व को दर्शाता है जो समय-समय पर गांव में इस प्रकार के पुनीत कार्य करती रही है l
इस अवसर पर एकलव्य सेवा संस्था के प्रमुख सदस्यों में डिग्रीलाल साखरे,भोलानंद साखरे,फिनेश सिदार,फागुलाल डड़सेना,दीपक वैष्णव,सूरज वैष्णव,हेमदास मानिकपुरी, दधिबल साहू एवं थमलेश डिंगरे उपस्थित थे l
एकलव्य सेवा संस्था का यह कदम न केवल प्रेरणादायक है बल्कि ग्रामीण समाज को आपसी सहयोग और सद्भाव के सूत्र में पिरोने का कार्य कर रहा है।
एकलव्य सेवा संस्था इस प्रकार के सामाजिक कार्यों के माध्यम से ग्रामीण जीवन को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है l
इनकी यह सेवा निरंतर नए साल 2025 से हर किसी भी गरीब परिवार की लड़की शादी,दशकर्म कार्य में अपनी निरंतर सहयोग प्रदान कर रहे है l

More Stories
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन