सरायपाली : खबर निरीक्षण
शिक्षा विभाग में चल रहे गुणवत्ता सुधार के तहत जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे सुदूर अंचल शिशुपाल पहाड़ की तलहटी में बसा ग्राम टेमरी पहुंचे,महज यह जिला मुख्यालय से लगभग 160 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। विगत 7 जुलाई 2025 को शाला प्रबंधन समिति एवं ग्रामीण जनों के द्वारा उनके कार्यालय में मुलाकात किया गया एवं उनकी समस्याओं को देखते हुए स्वयं डीईओ ग्राम टेमरी पहुंचकर उनके द्वारा प्राथमिक,उच्च प्राथमिक,हाई हायर सेकेंडरी में अध्यापन हेतु शिक्षकों की सहमति से निराकरण किया गया।
इस तत्परता के साथ समस्या का निराकरण देख ग्रामीण जन उत्साहित हुए और साथ ही साथ शिक्षा विभाग के सफल संचालन हेतु संकुल समन्वयकों की समीक्षा बैठक ली गई एवं हायर सेकंडरी विद्यालय के बच्चों से बात किए।
बच्चों को अपने पढ़ाई स्तर सुधारने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश और टिप्स दिए गए एवं डीईओ से मिलकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। चिकित्सकों द्वारा बच्चों का नेत्र परीक्षण भी करवाया गया और वापसी के समय शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किसड़ी का औचक निरीक्षण किया गया।विद्यालय व्यवस्था को देखकर प्राचार्य के.आर.भोई,वरिष्ठ व्याख्याता किशोर कुमार रथ एवं समस्त स्टाफ की प्रशंसा की।
इस कार्यक्रम में विकास खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी,जिला पंचायत सदस्य कुमारी भास्कर,सरपंच ग्राम पंचायत टेमरी एवं ग्रामीण जन बहुत संख्या में उपस्थित थे।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

More Stories
विकसित भारत जी राम जी योजना के कार्यों में तेजी लाएं, श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर समय-सीमा में करें पूर्ण – कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू
वंदे मातरम् का अपमान कांग्रेस की मानसिक दिवालियापन : जयप्रकाश बानी
एक ही किसान के खेत से महीनेभर में दो बार मोटर चोरी, किसान परेशान