सारंगढ़- छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ द्वारा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी श्री एल. एन. पटेल जी का आत्मीय एवं गरिमामय स्वागत एवं हार्दिक अभिनंदन किया गया।छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रांतीय समुक्त सचिव जिला प्रभारी लैलुन कुमार भारद्वाज जिला संयोजक , जिला अध्यक्ष फकीरा यादव जिलाध्यक्ष बिमल कुमार अजगल्ले एवं ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र मनहर के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों ने नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी से सौजन्य भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए उनका स्वागत किया। एवं उनकी पद्मस्थपन से प्रसन्नता व्यक्त कर शुभकामनाएं प्रेषित का र्जिले में कार्यरत शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं शैक्षिक , प्रशासनिक एवं सेवा संबंधी समस्याओं से जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया। शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तारपूर्वक एवं सारगर्भित चर्चा करते हुए उनके शीघ्र निराकरण की दिशा में आवश्यक पहल करने का आग्रह किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री एल. एन. पटेल ने क्रांतिकारी शिक्षक संघ छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पदाधिकारियों की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा शिक्षकों की जायज समस्याओं के निराकरण के लिए नियमानुसार त्वरित कार्यवाही करने एवं सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।
शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि नवपदस्थ जिला शिक्षाधिकारी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में जिले की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान तथा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के वातावरण को बेहतर बनाने की दिशा में सकारात्मक कार्य होंगे।
नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी से हुई सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक चर्चा से छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि जिला प्रशासन एवं शिक्षक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए शिक्षकों एवं शिक्षा जगत से जुड़े विषयों का प्रभावी समाधान किया जाएगा।
छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवं छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ ने नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी श्री एल. एन. पटेल को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
आज के सौजन्य मुलाकात में संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री लैलून कुमार भारद्वाज , फेडरेशन के जिला संयोजक फकीरा यादव , लोकेंद्र पटेल , नंदकुमार बंजारे , प्रधान पाठक संघ के अध्यक्ष दीपक तिवारी , कौशल राठिया , विमल कुमार अजगल्ले , विनोद महेश , उषा बंजारे , सोनिया सारथी , उर्मिला अजगल्ले , भूपेंद्र मनहर , सुकलाल मिरी , राजेंद्र महेश , महेंद्र कुमार चौहान , कलाराम जोल्हे , विकास जायसवाल , सुरेंद्र कुमार सिदार , रोहित कुमार सिदार , जालान सर , सुभाष चन्द्र पटेल , मुरलीधर पटेल सहित बड़ी संख्या में क्रांतिकारी शिक्षक संघ के पदाधिकारी गण शामिल रहे।।

More Stories
एक ही किसान के खेत से महीनेभर में दो बार मोटर चोरी, किसान परेशान
बेहतर समन्वय और व्यापक जनभागीदारी से सेवा संकल्प अभियान को बनाएं सफल – वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी
श्री रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुए जिले के 30 तीर्थयात्री