सारंगढ़ बिलाईगढ़ दिनांक 04.05.2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सारंगढ़ में श्री धर्मेश कुमार साहू कलेक्टर एवं श्री पुष्कर शर्मा पुलिस अधीक्षक जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के द्वारा पेरा मिलेट्री फोर्सेस की आगामी लोक सभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुये मीटिंग ली गई जिसमें आगामी लोक सभा चुनाव को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु टीम भावना से कार्य पर चर्चा हुई। कलेक्टर महोदय द्वारा जिले की चुनाव संबंधी प्रशासनिक व्यवस्था के संबंध में CAPF को बताया गया एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सुरक्षा प्लान के संबंध में विस्तृत ब्रीफिंग की गई।
उपरोक्त बैठक में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक महोदय के अतिरिक्त जिले के
राजपत्रित अधिकारी, रक्षित निरीक्षक, चुनाव सेल के अधिकारी / कर्मचारी, वायरलेस प्रभारी एवं कंट्रोल रूम प्रभारी आदि उपस्थित रहें।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न