सारंगढ़-बिलाईगढ़, 5 मई 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री धर्मेश कुमार साहू ने वीडियो संदेश के माध्यम से सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सभी मतदाताओं से आगामी मंगलवार 7 मई को लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग कर वोटिंग करने की अपील की है। छत्तीसगढ़ी में दिए अपने संदेश में उन्होंने सभी मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी मतदाता बिना किसी दबाव या लालच के भयमुक्त होकर एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाते हुए सभी अपने घरों से निकलें एवं अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

More Stories
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन