सारंगढ़ बिलाईगढ़ – आप सब जानते है कि आज से 3 साल पहले हम सब रायगढ़ जिला और बलोदाबाजार जिला के निवासी थे और हमारे आईडी प्रूफ आधार कार्ड में पता रायगढ़ जिला या बलोदाबाजार लिखा हुआ है लेकिन अब सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला में निवास करते है जिसे आज से 3 साल पहले जिला बनाया गया था आप सबके लिए एक जरूरी और महत्वपूर्ण खबर है कि अब आपका एड्रेस बदलने का नोटिसिफेक्शन आ गया है आपके आधार कार्ड में अब आपको सारंगढ़-बिलाईगढ़ का नाम आधार डेटाबेस में शामिल हो चूका है| जिले के निवासियों के आधार कार्ड में पता में बदलाव किया जाना है अब आप अपना आधार कार्ड में अपना जिले का पता बदलवाकर सारंगढ़ बिलाईगढ़ कर सकते है ये कार्य आधार सेंटरों के माध्यम से या शिविर लगाकर किया जाएगा यह बहुत जल्द शूरू हो जाएगा यह खबर लोगों को जागरूक करने के लिए आप तक पहुंचाया जा रहा है सभी अपने क्षेत्र में प्रचार प्रसार के माध्यम से लोगो को अवगत कराएँ और अपने आधार कार्ड में पता अपडेट कराने हेतु जागरूक करें और साथ ही साथ इस खबर को ज्यादा से ज्यादा लोगों को शेयर कर उन्हें जागरूक करे
नोट :अतिशीघ्र आधार शिविर के माध्यम से पता अपडेट किया जावेगा|
खबर निरीक्षण की यू ट्यूब चैनल को देखने के लिए बार कोड स्कैन करे या लिंक को टच करे

साथ ही खबरें आपको अच्छी लगे तो चैनल को लाइक subscribe शेयर जरूर करें

More Stories
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन