सारंगढ़ बिलाईगढ़ – आप सबने गुजरे वर्ष के बोर्ड परीक्षा का परिणाम देखा है जिसमें सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में शिक्षा स्तर पर कई तरह के सवाल उठे और स्थान का पैमाना निकाला गया तो जिला अन्तिम स्थानों पर अपनी जगह बनाई थी शिक्षा की स्थान काफ़ी निराशा जनक है और जिले के लिए एक गहरा संकट है जिसे दूर करने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग को कड़े निर्देश है और उसमें जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग भी युद्ध स्तर पर सुधार लाने प्रयासरत है लगातार कलेक्टर से लेकर जिला शिक्षा अधिकारी तक स्कूलों का दौरा कर निरीक्षण करते हुए पढ़ाई, स्कूल आने का समय से लेकर तमाम तरह से लगातार जायजा लिया जा रहा ताकि सुधार आ सके और इतना ही नहीं जिला में 40 प्रतिशत से कम स्कूलों के लिए नोडल अधिकारियों की भी नियुक्ति किया गया जिनके ऊपर शिक्षा में गुणवत्ता लाने की जिम्मेदारी है लेकिन ऐसे में भी शिक्षकों में लापरवाही खत्म होने का नाम नहीं ले रहा ऐसे ही स्कूलों में लापरवाही करने वाले शिक्षकों पर फिर चला विभाग की कलम और 6 शिक्षकों को दिया गया नोटिस

आपको बता दे 20.08.2025 शासकीय उच्चतर माध्यमिक शिक्षा गाताडीह जिला शिक्षा अधिकारी विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया है। इस निरीक्षण दौरान पाया गया कि विद्यालय मे निर्धारित समय के पश्चात् प्रार्थना सभा को प्रारंभ किया गया, कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार कमजोर छात्रो के लिए विशेष अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन किया जाना था जो कि नही होना पाया गया, कक्षा 9वीं एवं 10वीं के छात्रो का विषयवार साप्ताहिक ईकाई टेस्ट नही लिया जा रहा है, प्राचार्य द्वारा नियमित शाला अवलोकन नही किया जा रहा है एवं संबंधित शिक्षक/लिपिको के द्वारा निर्धारित शालेय् समय का पालन नहीं कर विलम्ब से शाला मे उपस्थित हुए, जिससे अध्ययन्-अध्यापन एवं कार्यालयीन कार्य बाधित हो रहा है। श्री डी. के. प्रधान व्याख्याता दिनांक 12.08.2025 से 20.08.2025 तक अपने कर्तव्य से अनुपस्थित पाए गए है।
आपका सभी उक्त कृत्य छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के प्रतिकूल होना तथा अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता एवं लापरवाही को प्रकट करता है। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षकों को नोटिस जारी किया है और 3 दिवस के भीतर जवाब मांगा है फिलहाल लगातार जिलों के स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा और लापरवाही करने वाले शिक्षकों पर तत्काल कार्यवाही की कलम चलाई जा रही ताकि लापरवाही में सुधार आ सकें और जिले में शिक्षा स्तर बेहतर किया जा सके

More Stories
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन