जप्त सम्पत्ति – चोरी गए मोटर सायकल पल्सर क्र CG13 BE 2990 को जप्त कर आरोपी को भेजा गया जेल
गिरफ्तार आरोपी – सूरत चौहान पिता अलेख चौहान उम्र 36 वर्ष सा नदीगांव थाना सरिया जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़
सरिया – पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को चोरी ,गांजा , जुआ, और शराब जैसे अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों पर लगातार कार्यवाही करने की निर्देश पर अति0 पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सारंगढ़ अविनाश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार करने में सरिया पुलिस को सफलता हासिल हुई है
प्रार्थी अविनाश धागड निवासी सरिया ने दिनांक 19/8/2025 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 14 8.2025 को शराब दुकान सरिया के सामने से उसके मोटर सायकल पल्सर क्र CG13 BE 2990 को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है कि प्रार्थी की सूचना पर थाना सरिया में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।दौरान विवेचना आज दिनांक 20/8/2025 को भटली चौक सरिया में वाहन चेकिंग करते समय आरोपी सूरत चौहान पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे दौड़ाकर पकड़ा गया।आरोपी के कब्जे से चोरी गया मोटर सायकल पल्सर CG 13 BE 2990 बरामद किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर घटना दिनांक 14/8/2025 को शराब दुकान सरिया के सामने से मोटरसाइकिल पल्सर क्र CG13 BE 2990 को चोरी करना स्वीकार किया।आरोपी से मोटरसाइकिल को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी प्रमोद यादव,थाना प्रभारी सरिया, सउनि सावित्री कोर्राम, प्र.आर. सत्यम मंडलोई, ,आरक्षक राजेश नारंग,राजकुमार,दिलीप स्नेही,प्यारे लाल का विशेष योगदान रहा।








More Stories
केस डायरी, डेटा और साक्ष्यों को सीधे संग्रहण व अपलोड करने के लिए विवेचकों को हाई-टेक स्मार्ट फोन का किया गया वितरण।
मुख्य मार्ग पर गिरा विशालकाय पेड़, आवागमन बाधित,,,बड़ी दुर्घटना टली
शैक्षिक गुणवत्ता, विद्यालय एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु चांदमारी में हुई बैठक