घरघोड़ा : छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार स्कूली शिक्षा अंतर्गत पर्यावरण सजगता एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता को लेकर “स्वच्छता पखवाड़ा” का आयोजन16 से 30 सितम्बर तक किया गया है |जिसमें छात्रों व समुदाय के मध्य जल संसाधनों की सुरक्षा एवं जल की अपव्ययता को रोकने ; प्लास्टिक को ” ना ” कहने ;पौधा रोपण करते हुए स्कूली परिसर एवं आवासीय परिक्षेत्र के समीप हरितिमा बनाये रखने के आदि विषयों को प्रमुखता देते हुए विद्यालय में छात्राओं के साथ “ग्रीन स्कूल ड्राइव दिवस” मनाया गया | छात्राओं से प्रतिदिन अपनी आवश्यताओं में से जल प्राकृतिक संसाधन के प्रति जागरूक होकर एक लीटर पानी की बचत करने का संकल्प भी लिया गया |विद्यालय के प्रधानपाठक अखिलेश मिश्रा ने स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत छात्राओं से विद्यालय भवन के साथ अपने आवास एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों की सफाई में अपना योगदान देते हुए जागरूकता का परिचय देने का अनुरोध करते हुए स्वच्छता को जीवन का अंग बताया |कार्यक्रम को विद्यालय की शिक्षिका ज्योति मैडम एवं निवेदता सिंह ठाकुर ने स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत दिवस वार आयोजित कार्यक्रम की जानकारी प्रदान करते हुए जल वायु भूमि संसाधनों को संरक्षित करने की आवश्यकता पर चर्चा की |कार्यक्रम का संयोजन करते हुए शिक्षक विजय पंडा ने 3R की जानकारी, प्रतिदिन एक लीटर जल की बचत, जल पौधे की संरक्षण की जानकारी प्रदान करते हुए छात्राओं को प्रोत्साहित किया |इस अवसर पर छात्राओं ने कार्यक्रम से संबन्धित पोस्टर पाम्पलेट आदि भी बना कर छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया | छात्राओं ने विद्यालय की आत्मानंद वाटिका में पौधरोपण करते हुए सफाई भी की |








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न