September 2, 2026

राज्यपाल से मिले पत्रकार छायाकांत भट्ट,पत्रकार हित से लेकर सरायपाली के विकास तक उठाई 6 बड़ी मांगें

खबर शेयर करें

रायपुर/सरायपाली : खबर निरीक्षण

पत्रकार छायाकांत भट्ट ने दिनांक 1 सितम्बर 2026 को छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल से मुलाकात कर पत्रकारों,युवाओं एवं सरायपाली विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से संबंधित 6 प्रमुख मांगें उनके समक्ष रखीं,भट्ट ने मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर आवश्यक पहल किए जाने का आग्रह किया।

छायाकांत भट्ट की प्रमुख मांगें—

  1. छत्तीसगढ़ प्रदेश में पूर्ण रूप से पत्रकार कानून लागू किया जाए।
  2. प्रदेश सरकार के सभी शासकीय कार्यक्रमों में पत्रकारों को विशेष आमंत्रण दिया जाए।
  3. शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक एवं प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
  4. सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई एवं जल संकट का स्थायी समाधान किया जाए।
  5. सरायपाली में युवाओं एवं विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग सेंटर एवं आधुनिक लाइब्रेरी की स्थापना की जाए।
  6. सरायपाली स्थित स्व. श्री मोहनलाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सुदृढ़ीकरण कर स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार किया जाए।

पत्रकार छायाकांत भट्ट ने कहा कि इन मांगों का उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा,युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना तथा सरायपाली क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है।