February 5, 2026

महंत हेमदास साहब के सतलोक गमन के उपलक्ष में संत समागम एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

खबर शेयर करें

सरायपाली : खबर निरीक्षण

सरायपाली विकास खंड से लगभग 5 किलोमीटर दूर कबीर आश्रम केंदुढार में आश्रम के पूर्व महंत हेमदास साहब के सत्य लोक गमन के उपलक्ष में दिनांक 27.09.2025 दिन शनिवार को सत समागम एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया,यह आयोजन महंत हेमदास साहब के सत्य लोक गमन के 17 वें दिन में संत समागम का आयोजन किया गया l
यह आयोजन डिग्रीलाल साखरे पिंजारा समाज,सरपंच ग्राम पंचायत केंदूढार,ग्रामीण समाज एवं संत महंत के सानिध्य में आयोजित किया गया l
इस कार्यक्रम मे महासमुंद लोक सभा सांसद रूपकुमारी चौधरी,कबीर साहब के प्रकटय जन्म स्थली के पीठाधीश्वर महंत गोविंद दास शास्त्री,बम्हनीडीह के महंत संतोष दास,कबीर साहब के निर्वाण स्थली मगहर से महंत हरीशचंद्र दास,कोरबा से ज्ञानेश्वर साहब,महश्वर साहब,तौलीपाली महंत नरेंद्र दास,रायपुर कुरुक्षेत्र से गुरुमुख साहब,कबीर कुटी के महंत गोपाल दास साहब,राजेश्वर दास साहब और अनेक कबीर पंथी महंत प्रमुख रूप से उपस्थित थे l
महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि कबीर साहब की वाणिया हमे जीने का सही मार्गदर्शन करती है,संतो का जीवन मार्गदर्शक होता है और छत्तीसगढ़ महासमुंद जिले के सरायपाली के अंतर्गत कबीर आश्रम केंदूढार में बहुत अधिक संख्या में संतो का आगमन हुआ है जो हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है l
महंत गोविंद दास शास्त्री ने कहा कि हेम साहब का बड़ा प्रताप है की संतो के आगमन से कई तीर्थो का फल आश्रम केंदूढार में मिल रहा है जो की यहां बहुत अधिक संख्या में संत पधारे हैं l
इन सभी की उपस्थिति एवं सानिध्य में कबीर आश्रम केंदूढार का रामकुमार दास को महंत एवं आश्रम का उत्तराधिकारी कृष्णा दास को बनाया गया l