February 5, 2026

नाई समाज ने  विभिन्न समस्याओं एवं मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

खबर शेयर करें

सारँगढ़ – आज सारँगढ़ बिलाईगढ़ जिला कलेक्टर कार्यालय सैकड़ो की संख्या में नाई समाज पदाधिकारीयो ने कई मांगो व समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा उल्लेखनीय हम छत्तीसगढ़ सर्व नाई ( सेन ) समाज के लोग परंपरागत रूप से सेलुन व्यवसाय से जुड़े हैं और यह व्यवसाय हमारे समाज की आजीविका का प्रमुख साधन है तथा समाज की सांस्कृतिक और परंपरागत पहचान भी इसी से जुड़ी है
पर वर्तमान में हमारे कार्य और हमारे समाज मे कई समस्याएं व शिकायतें सामने आ रही है जिसमे प्रमुख रूप से आपको अवगत करा रहे है आपसे निवेदन है हमारा विभिन्न मांगो जल्द पूरा करे

1, सेलून व्यवसाय को हमारे सेन नई समाज के लिए प्रदेश स्तर पर आरक्षित किया जावे ताकि हमारे समाज की परंपरागत जीविका सेलुन व्यवसाय पूर्ण रूप से हमारे समाज के लोंगो के लिए सुरक्षित रहे ।

2, सेलुन व्यवसाय के आड़ में चल रहे अवैध स्पा सेंटरों की जांच किया जावे व गलत पाए जाने वाले स्पा सेंटरों पर कठोर कार्रवाई किया जावे एवं संबंधित दोषी व्यक्तियों पर आजीवन स्पा सेंटर व सेलून का संचालन नहीं करने या प्रतिबंध करने संबंधी कानून बनाई जाए जिससे हमारे सामाजिक गरिमा नष्ट ना हो और प्रतिष्ठा बनी रहे ।

3, केश शिल्पी कल्याण बोर्ड से नाई ( सेन ) समाज को आज पर्यंत तक कोई वास्तविक लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा है इस संबंध में विशेष पहल कर योजनाओं का लाभ सीधे समाज को प्रदान करवाने की कृपा
करें ।

4, शासन द्वारा सेलुन कार्य हेतु जारी शासकीय नौकरी ट्रेड मैन एवं अन्य विज्ञापित पदों हेतु नाई ( सेन ) समाज को प्राथमिकता दी जावे ।

5, नाई ( सेन ) समाज के आराध्य संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती के अवसर पर राजकीय अवकाश घोषित किया जावे ।