बरमकेला – तस्वीर में आप जिन रास्ते को देख पा रहे है यह रास्ता सावंतकुत बैगीनडीह हेडसपाली नुनपानी मेंकरा पडकीपाली
का मुख्य सड़क है और अपने ब्लाक मुख्यालय जाने के लिए भी मुख्य मार्ग है
कुसटो यादव। घर के पास नाली जी का जंजाल बन गया है यहां छोटे मोटे घटना तो रोज की बात हो गयी है इतना ही नहीं ठीक नाली के रास्ते में आंगनबाड़ी केंद्र और प्राथमिक विद्यालय है ज़हां छोटे छोटे बच्चे रोज स्कूल के जाते हैं।आये दिन छोटे छोटे बच्चे गिर रहें हैं

आखिर कब होगा नाली निर्माण कार्य पता नहीं लगातार ग्रामीणों की मांग है कि एक व्यवस्थित नाली निर्माण किया जाए इस संबंध में स्थानीय नागरिकों ने सुशासन दिवस पर आवेदन दिया गया था।
जो फाईलों में दब कर रह गई।

विकास ढिंढोरा पीटा जा रहा सरकार के द्वारा और। यंहा पर लोग विकास देखने के लिए तरस रहे हैं। इस परेशानी से ग्रामीण काफ़ी परेशान है और दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है यह बारिश की तस्वीर कल 10 अक्टूबर की है बारिश होने के बाद स्थिति बद से बत्तर हो जाता है गांव के ही ग्रामीणों पुरंजन पटेल ,खगेश्वर नायक ने बताया इस तरह की परेशानियों का सामना काफ़ी लंबे समय से ग्रामीण कर रहे प्रशासन को भी अवगत कराया गया लेकिन सुध लेने वाला कोई नहीं



More Stories
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन