सारंगढ़। दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से मनाने के उद्देश्य से सारंगढ़ पुलिस प्रशासन, नगरपालिका और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार शाम नगर में व्यापक फ्लैग मार्च एवं पेट्रोलिंग अभियान चलाया। पेट्रोलिंग के दौरान बिना नंबर वाली मोटरसाइकिलों पर चलानी कार्यवाही भी की गई। टीम ने नगर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों — मुख्य मार्ग भारत माता चौक , नंदा चौक ,आजाद चौक ,जयस्तंभ चौक और बस स्टैंड इलाके में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडेय ने कहा,
“दिवाली का पर्व शांति और खुशी का प्रतीक है। नगरवासी इसे सौहार्द, अनुशासन और स्वच्छता के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगे व्यापारियों से आग्रह किया कि वे सड़क पर सामान न रखें तथा दुकान के बाहर वाहनों को व्यवस्थित ढंग से पार्क करें, ताकि यातायात में बाधा न हो और आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े।
पेट्रोलिंग के दौरान नगरपालिका के अधिकारी, पुलिस जवान, ट्रैफिक पुलिस और महिला पुलिसकर्मी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आगामी दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा ताकि त्योहार के दौरान नगर का माहौल सुरक्षित, स्वच्छ और शांतिपूर्ण बना रहे।

More Stories
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन