सारंगढ़। विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने ग्राम सुवरगुडा के कृषकों की मांग पर धान विक्रय हेतु प्रस्तावित धान खरीदी केन्द्र भड़िसार में यथावत रखने के लिए जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर मांग की है उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि उपरोक्त विषयांतर्गत लेख है कि मेरे विधानसभा क्षेत्र सारंगढ़ अंतर्गत ग्राम सुवरगुड़ा, ग्राम पंचायत देवगांव (पठारीपाली) तह. सारंगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के निवासीयों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों की पुर्नगठन योजना के अंतर्गत ग्राम सुवरगुड़ा के कृषको को धान विक्रय हेतु केड़ार में शामिल किया जा रहा है जिससे ग्राम सुवरगुड़ा के कृषकों को धान विक्रय के लिए अधिक दूरी तय करना पड़ता है। जिससे कृषक परेशान हो रहे है।अतः कलेक्टर महोदय से निवेदन है कि ग्राम सुवरगुड़ा के कृषकों को धान विक्रय हेतु पूर्व में प्रस्तावित धान खरीदी केन्द्र भड़िसार में यथावत रखने की कृपा करें।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न