जिला पंचायत सदस्य को मिला कांग्रेस का अहम दायित्व, क्षेत्र में हर्ष का माहौल
सारंगढ़-बिलाईगढ़।
जिला पंचायत सदस्य एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के एकमात्र कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधि विनोद भारद्वाज को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एससी विभाग, दिल्ली द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव में वाल्मीकि नगर विधानसभा क्षेत्र हेतु पर्यवेक्षक (Observer) नियुक्त किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहार के 61 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ राज्य से कुल चार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है, जिनमें विनोद भारद्वाज का नाम शामिल है। यह नियुक्ति सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के लिए गौरव की बात है।
ऊर्जावान और सक्रिय नेतृत्व के धनी विनोद भारद्वाज युवाओं और सभी वर्गों में लोकप्रिय हैं। उनकी पहचान संगठन के प्रति समर्पण, ईमानदारी और जनता से जुड़ाव के लिए जानी जाती है। कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा के पक्ष में प्रचार की यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपे जाने से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
कांग्रेस पदाधिकारियों और समर्थकों ने विनोद भारद्वाज को इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई दी है।
वहीं, विनोद भारद्वाज ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को मजबूत करने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न