February 5, 2026

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनसीर में राष्ट्रीय एकता दिवस आयोजित की गई एवं लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन किया गया

खबर शेयर करें

बिलाईगढ़-आज दिनाँक 31 अक्टूबर 2025 को भारत सरकार निर्देशानुसार एवं छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप लौह पुरूष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयन्ती शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनसीर विकासखंड बिलाईगढ़ में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में सौहार्द्रपूर्ण माहौल में बड़ी धूमधाम से मनाई गई एवं राष्ट्रीय एकता तथा अखंडता की शपथ दिलाई गई।


कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के प्रभारी प्राचार्य एन.के.साहू की अध्यक्षता में राज्य गीत “अरपा पैरी के धार” का सामूहिक गायन तथा विद्या की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के तैल चित्र पर पूजन अर्चन एवं माल्यार्पण कर किया गया, कक्षा 12 वीं की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति की गई। विद्यालय के व्याख्याता सतीश यादव ने अपने उद्बोधन में सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता स्थापित करने में उनके द्वारा किए गए योगदान पर विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता एवं प्रभारी प्राचार्य एन.के.साहू ने अपने उद्बोधन में सरदार वल्लभभाई पटेल की अद्भुत क्षमता, न थकने वाली साहस एवं दृढ़ निश्चयी प्रवृत्ति का जिक्र किया, जिसके कारण उन्हें लौह पुरूष की उपाधि से सम्बोधित किया जाता है। साहू ने “स्टेच्यू ऑफ यूनिटी” के संबंध में भी विस्तारपूर्वक बच्चों को समझाया।

प्रत्येक उदबोधन के पश्चात छात्र-छात्राओं को उस उद्बोधन से संबंधित 5-5 प्रश्न पूछे गए तथा सही उत्तर बताने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। उद्बोधन के पश्चात समस्त छात्र/छात्राओं, शिक्षक/शिक्षिकाओं एवं कार्यालयीन कर्मचारियों को “राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता , की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया। कार्यक्रम ज्ञानवर्धक और उत्साहजनक रहा। छात्र/छात्राएं रुचि लेते हुए एवं उत्साहित दिखाई पड़े। कार्यक्रम में संस्था के प्रभारी प्राचार्य एन.के.साहू, व्याख्याता बी.एल.अजगल्ले, आर.पी.अजय, आर.के.साहू, सतीश यादव, पी.के.साहू, श्रीमती ममता आदित्य, प्रधान पाठक आर.के.नेताम, शिक्षक देवकुमार तोमर, श्रीमती रीना सिदार, व्यावसायिक शिक्षक अशोक कुमार विशाल, कार्यालयीन स्टॉफ एम.के.ठाकुर, श्रीमती निर्मला खैरवार, श्रीमती कुन्ती जगत एवं कक्षा पहिली से लेकर 12 वीं तक के समस्त छात्र/छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता रामकुमार साहू तथा आभार प्रदर्शन व्याख्याता प्रदीप साहू द्वारा किया गया।