February 5, 2026

बरमकेला सतनामी समाज ने गालीबाज विजय व साथी  के खिलाफ थाना में ज्ञापन सौपा,,,,कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग 

खबर शेयर करें

बरमकेला – बीते रात जिस तरह से एक युवक द्वारा बाबा गुरुघासी दास को लेकर अभद्र टिप्पणी की पूरे प्रदेश के सतनामी समाज काफी आक्रोशित हुए रायगढ़ पुलिस के ततपरता से गाली बाज युवक को जेल के सलाखों के अंदर कर दिया लेकिन सतनामी समाज बरमकेला द्वारा थाना में शिकायत दर्ज करायाऔर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की उक्त ज्ञापन में उल्लेखनीय दिनांक 30/10/2025 को सतनामी समाज को वॉट्सएप, फेसबुक के माध्यम से परम पूज्य संत गुरु घासीदास जी के संबंध में एक वीडियो जो 34 सेकंड वायरल हो रहा है जिसमें वीडियो में दिख रहा व्यक्ति विजय राजपूत निवासी सिंधी कालोनी रायगढ़ (छ. ग.) का बताया जा रहा हैं। वीडियो में हमारे संत परम पूज्य गुरु घासीदास जी जो हमारे सतनामी समाज के पूजनीय गुरु है व उनसे हमारी धार्मिक आस्था, भावनाएं जुड़ी है, जिनको अश्लील गली गलौच तथा गलत टिप्पणी कर रहा है वीडियो को देखने सुने से ऐसा लग रहा है कि जान बुझ कर विजय राजपूत व अन्य व्यक्ति जो वीडियो बनाते हुए उसे ऐसा करने के लिए उकसा रहा है, के द्वारा सतनामी समाज को नीचा दिखाने के नीयत से एवं यह जानते हुए कि गुरु घासीदास जी एवं सतनामी समाज अनुसूचित जाति में आते है गुरु घासीदास जी को गंदी गंदी गाली दिया है जिससे हमारे समाज को जातिगत निजता एवं धार्मिक आस्था आहत हुआ है !

विजय राजपूत एवं अन्य सहयोगी के विरुद्ध विधिवत एवं सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करने की मांग की

सतनामी समाज विकास बरमकेला के वरिष्ट श्री एस. एल. बंजारे जी, जयलाल रात्रे , रामधारी रात्रे , संजय कुर्रे, सुखीराम नवरंगे एवं युवा सतनामी बबन भारती, जगमोहन मीरी, हरी भारती, अशोक मिरी, विक्रम भारती, रूपेश, राहुल, खुशी सभी उपस्थित रहे।।