February 5, 2026

भूकेल जोन में सांसद खेल महोत्सव का समापन सेजेस भूकेल के खेल मैदान में संपन्न हुआ

खबर शेयर करें

बसना : खबर निरीक्षण

विकास खंड बसना के भुकेल जोन में दो दिवसीय खेल महाकुंभ का समापन बड़े ही धूमधाम से सेजेस भूकेल के खेल मैदान में संपन्न हुआ।
खेल महोत्सव में प्रथम दिवस के आगाज से ही खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और इस आयोजन का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने व युवाओं में शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ ही प्रतिस्पर्धा एवं अनुशासन की भावना विकसित करना है।
खेलो में एकल खेलों के जुनियर बालक वर्ग से 100 मी.दौड़ में कृष्णा पटेल,400 मी.दौड़ एवं गोला फेंक में मनीष पटेल ग्राम पंचायत पौंसरा,लम्बी कूद में हरीश नेताम उ.मा.वि.बड़े टेमरी,ऊंची कूद में अमन गड़तिया उ.मा.वि. गिधली,भाला फेंक में आदित्य भोई सेजेस भूकेल विजेता रहे।
इसी तरह जुनियर बालिका वर्ग से 100 मी.दौड़ एवं लम्बी कूद में दीपिका स्वाईं, 400 मी.दौड़ में नीलम पटेल एवं गोला फेंक में देविका राय सेजेस भूकेल विजेता रहे।
सीनियर वर्ग से 100 मी.दौड़ में अमित भोई,400 मी.दौड़ में सरोज पटेल,लम्बी कूद एवं ऊंची कूद में पुरुषोत्तम साहू ग्राम पंचायत बरबसपुर विजेता रहे।
जुनियर वर्ग के सामूहिक खेलों के अंतर्गत खो-खो और कबड्डी के बालक एवं बालिका वर्ग में सेजेस भूकेल विजेता रहा और वॉलीबाल में उ.मा.वि.गिधली ने बाजी मारी,वहीं सीनियर वर्ग के खो-खो में ग्राम पंचायत बरबसपुर रहा।
ग्रामीण खेलों के अंतर्गत कबड्डी मैच में दर्शकों एवं खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।फाइनल मुकाबले में ग्राम पंचायत भूकेल की भिड़ंत ग्राम पंचायत गिधली के मध्य हुई जो टाई ब्रेकर पर चला गया और सुपर रेड में ग्राम पंचायत गिधली ने विजयश्री हासिल की।
जोन स्तर के विजेता विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विकासखंड बसना के राजस्व विभाग,पंचायत विभाग,शिक्षा विभाग,आदिम जाति कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों के साथ ही व्यायाम शिक्षकों,निर्णायकों एवं खेल से जुड़े हस्तियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।