सारंगढ़ – रजत महोत्सव और 1 नवंबर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण/शहरी) के तहत हजारों हितग्राहियों को अपने सपनों का घर मिलने की खुशी मिली। गृह प्रवेश कराकर सरकार ने ‘सबके लिए आवास’ के संकल्प को और सशक्त किया।

इस अवसर पर सारंगढ़ जनपद पंचायत अन्तर्गत आने वाले 129 ग्राम पंचायत 5057 हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया गया और प्रतीकात्मक चाबी प्रदान किया गया इससे हितग्राहियों में खुशी उमड़ पड़ा प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के जीवन में आशा की नई किरण लेकर आई है। जिन लोगों के पास वर्षों से खुद का घर नहीं था, आज वे सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं।

सारंगढ़ जनपद पंचायत के सैकडो लाभार्थीयों ने मोदी सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा
हमने कभी नहीं सोचा था कि हमारे पास अपना घर होगा। सरकार की बदौलत अब हमारे बच्चों के सिर पर सुरक्षित छत है। यह हमारे जीवन की सबसे बड़ी खुशी है , हम लगातार कई वर्षों से रोजी मजदूरी कर एक एक पैसा जोड़ रहे थे कि हम भी अपना पक्का मकान बना सके लेकिन परिस्थितियां कभी अनुकूलित नहीं हुआ और जुटा नहीं पाए लेकिन मोदी सरकार ने हमारी तकलीफ और पीड़ा को महसूस किया है उनको बहुत बहुत आभार ओ दिन और एक आज का दिन है पक्की घर बनने से जीवन बदल गया है एक समय था बरसात में जब बारिश होता तो घर की छत टपकता था कभी इस बर्तन तो कभी उस बर्तन को उठाकर रखते थे लेकिन अप चिंता दूर हो गई है

कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य 2024 – 2025 तक सभी बेघर परिवारों को घर उपलब्ध कराना है। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर तेज़ी से काम कर रही हैं। 2024 – 25 में सारंगढ़ जनपद में 12277 में पूर्ण आवास 6827 है वहीं प्रगतिरत है जिसमें 4543 और अभी प्रभारम नहीं हुआ 911 आवास उसे बिना जल्द प्रारंभ किया जाएगा


More Stories
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन