सारंगढ़ – छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है जिले के पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय ने 80 पुलिस कर्मियों को एक स्थान से दूसरे स्थान स्थानांतरण किया है जिनमें 16 प्रधान आरक्षक समेत 64 आरक्षक एवं महिला आरक्षक शामिल है प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय ने यह तबादला आदेश जारी किया है ।
बता दे की सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में लंबे समय से एक ही थाने में रह कर कार्य कर रहे पुलिस आरक्षक एवं प्रधान आरक्षकों को स्थानांतरित किया गया है। करीब डेढ़ वर्ष से इतनी मात्रा में पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण नहीं हुआ था कई पुलिस कर्मी 2 वर्ष से अधिक समय से एक ही थाने में सेवा दे रहे थे हालांकि इसमें कई ऐसे भी पुलिस कर्मी है जो हाल ही में कई थाना में आए हुए थे हालांकि बेहतर पुलिस के लिए ऐसे जरूरी भी माना जाता है इसलिए पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से यह तबादला आदेश जारी किया है ।











More Stories
सहकारिता सप्ताह के तहत कोसीर समिति में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
कोसीर पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई
जनता के बीच भरोसे का नाम बने विनोद भारद्वाज, संघर्ष और संगठन से बनाई अलग पहचान