सारंगढ़ : सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरसीवां थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब धानगांव के एक खेत में एक सड़ी-गली लाश बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गोपालपुर गांव के परदेशी साहू के रूप में हुई है।
वहीं बताया जा रहा है कि मृतक परदेशी साहू मानसिक रूप से विचलित था और बीते कुछ दिनों से लापता था। परिजनों ने सरसीवां थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। और साथ ही लगातार खोजबीन जारी था तभी
आज सुबह जब एक किसान अपने खेत में दवाई का छिड़काव करने गया, और तभी तेज बदबू किसान को महसूस हुआ किसान ने अपने खेत में देखना शुरू किया तभी नजर खेत में पड़ी सड़ी-गली लाश पर पड़ी। किसान ने तुरंत इस बात की जानकारी गांव के सरपंच सुरेश नवल को दी।

खबर मिलते ही सरपंच ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और सरसीवां थाने को सूचना दी। सूचना के बाद सरसीवां पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
इस दौरान मृतक के परिजन भी घटना स्थल पहुंचे, जिन्होंने कपड़ों से शव की पहचान परदेशी साहू के रूप में की गई है
परिजनों ने बताया कि परदेशी साहू मिर्गी की बीमारी से पीड़ित था और मानसिक रूप से विक्षिप्त था।
फिलहाल सरसीवां पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल फोरेंसिक टीम के माध्यम से भी जांच कराया जाएगा ताकि कोई अनहोनी घटना तो नहीं या हत्या वाली कोई एंगल तो नहीं या फिर दिमाकी रूप से कमजोर होने की वजह से कुछ असमय हुआ तो नहीं









More Stories
अगर आपकी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चिंता मत करिये,,, लग रहा जन समस्या निवारण शिविर || जाये जरूर
सारँगढ जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 27 मार्च को, एसडीएम ने जारी किए निर्देश
वन अधिकार समिति में सदस्य बनीं सुश्री नीलिमा श्याम से आदिवासी क्षेत्र के विकास को नई उम्मीद