सारंगढ़ । पुलिस अधीक्षक आंजनये वार्ष्णेय,अ.पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय, एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के द्वारा ग्राम सराईपाली (अमझर) मे लूट के आरोपीगणो के पता तलाश हेतु टीम गठित कर आरोपियों की त्वरित गिरफ़्तारी हेतु निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी सीटी कोतवाली निरीक्षक कामिल हक के कुशल मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली के पुलिस स्टाफ के द्वारा कुछ ही घंटो में लूट के आरोपी गणो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई । अपक्रं 583/25 धारा 309 (6) बीएनएस विवरण मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि – प्रार्थी रमशीला चौहान साकिन सराईपाली अमझर थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ छग का 04 नवंबर 25 को थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश किया की हथियार से लैस अज्ञात नकाबपोस द्वारा घर में घुसकर सोना, चांदी तथा नगदी रकम करीबन 6 लाख रू लूट कर लिया गया की रिपोर्ट पर थाना सारंगढ़ में अक० 583/25 धारा 309 (6) बी०एन०एस० का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विदित हो कि – विवेचना दौरान प्रार्थी व गॉव के ग्रामीणों से सघन पूछताछ कर संदेहियो का पता किया गया , जिसमे यह जानकारी मिली की संदेही सुकेश कुमार सिदार प्रार्थीया के घर लगभग दो वर्षो तक उनके खेत पर काम किया था तथा उसका प्रार्थीया के घर आना जाना था । जिस पर संदेही आरोपी सुकेश कुमार सिदार पिता धुराउ राम सिदार उम्र 27 वर्ष सा. जोगीडीपा से कड़ाई से पूछताछ करने पर अपने अन्य दो साथियो के साथ लूट कर लूट से प्राप्त नगदी रकम व सोना चांदी के जेवरात कों आपस मे बंटवारा करना बताये । जिस पर आरोपी पुरुषोत्तम सिदार पिता कान्ता प्रसाद सिदार उम्र 26 वर्ष साकिन जोगी डीपा कों अभिरक्षा मे लेकर दोनों से सोना चांदी व नगद राशि जुमला करीबन 2 लाख 50 हजार रू जप्त किया गया । आरोपियों कों विधि वत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। प्रकरण मे एक अन्य आरोपी की गिरफ़्तारी शेष है । उक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी कामिल हक, सउनि नरेन्द्र मनहर, प्रआ. अर्जुन पटेल आरक्षक सत्येन्द्र बंजारे , चंद्रप्रकाश पाल , भुनेश्वर चंद्र , सुरेंद्र पटेल , योगेश कुर्रे, अजय लहरे एवं समस्त स्टाफ की संपूर्ण कार्यवाही में प्रमुख भूमिका रही।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न