सारँगढ़ – घटिया ठेकदार की घटिया निर्माण की तस्वीर महज महीने भर में सामने आ गई जहां शासन ने लाखों रूपये एक अच्छी और पक्की लॉन्गलास्टिक सड़क बनाने का ठेका ठेकदार को दे दिया लेकिन सरकार ने जिनको ठेका दिया ओ भ्रष्ट और घटिया निर्माण कार्यों को अंजाम देने वाले घटिया ठेकदार के हाथ लग गया जिनके बनाए 10 लाख रूपये की सड़क अभी से उखड़ने और टूटने लगी नगया लेकिन ठेकदार निकला आपको बता दे सारँगढ़ क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य कृषि उपज मंडी बोर्ड मद से निर्मित सीसी सड़क का निर्माण किया जाना था जिसमें ठेकदार द्वारा गुणवक्ताहीन निर्माण कार्य कराया गया ,विगत दिनों स्थान अमझर उपार्जन केंद्र में सी सी सड़क निर्माण कार्य गुणवत्तहीन निर्माण कराया गया जिससे किसानों में रोष व्यपात हो रहा है

घटिया निर्माण की तस्वीर बता रही की सड़क भ्रष्टाचार घटिया निर्माण की भेंट चढ़ गया सड़क निर्माण महज एक माह हुआ है , लेकिन सड़क पर जगह-जगह दरारें पड़ चुकी हैं लगभग 4 से 5 अलग अलग जगहों पर पूरी सड़क फट चुका है और कई स्थानों पर कंक्रीट उखड़ गया है। कुछ दिन में सड़क में आई दरार टूटकर उखड़ने शुरू हो जायेंगे क्योंकि जिस स्थान पर काम कराया गया वह धान उपार्जन केंद्र है और आने वाले दिनों में भारी ट्रकों व ट्रेक्टरों से भरे धान का आवागमन शुरू होने से सड़के पूरी तरह खराब होने की कगार पर है

जहां दरारें आई है वहां लोड पड़ते ही टूटना और उखाड़ना शुरू हो जाएगा वही ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है और कार्य तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं किया साथ ही मानक दर के हिसाब से महज कुछ इंच में ढाल कर मोटी कमाई करने में लग गए ठेकदार ऐसे सड़क की तकनीकी जांच कराई जाए, दोषी ठेकेदार / अधिकारी पर आवश्यक प्रशासनिक कार्यवाही की जाए तथा सड़क का पुनः गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाए।

कलेक्टर ने ठेकेदारों दी है चेतावनी, घटिया निर्माण नहीं करेंगे
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के कलेक्टर को तेज तर्रार माना जाता है और बताया जाता है कि उन्हें घटिया निर्माण कार्यों बिल्कुल पसंद नहीं जिसका उदाहरण भी कई बार देखने को मिल चुका है जहां कई ठेकदारों को नोटिस भी थमा चुके है और कलेक्टर संजय कन्नौजे ने निर्माण कार्यों करने वाले छोटे बड़े सभी ठेकदारों को साफ चेतवानी दी थी कि घटिया निर्माण कार्यों बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे ऐसे भी महज एक महीने बीते सड़क बनकर तैयार हुए और दरार आना घटिया निर्माण को दर्शाता है अब ऐसे में कलेक्टर से शिकायत होने के बाद उम्मीद है कि ठेकदार पर उचित कार्यवाही होगी



More Stories
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन