सारंगढ़ – आबकारी आयुक्त आर संगीता मैम के निर्देश के तारतम्य में कलेक्टर श्री संजय कन्नौजे एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री संतराम वर्मा जिला सारंगढ़ -बिलाईगढ़ के मार्गदर्शन में दिनांक 06/11/2025 को ग्राम गस्त के दौरान मुखबिर से आबकारी विभाग वृत्त कोसीर को सूचना मिली की ग्राम पंहदा साबरिया डेरा में नाले के पास भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब का निर्माण किया जाता है जिसे गांव के बाहर नाले के पास एवम आसपास के क्षेत्रों में इसको विक्रय किया जाता है l सूचना की पुष्टि होने पर टीम के साथ बताए गए स्थान नाले के पास पहुंचे वहा पर मदिरा शराब बनाने हेतु भट्टी के साथ मदिरा पैक करने हेतु पॉलीथिन के पाउच,पॉलीथिन की छोटी छोटी 200 नग झिल्लियों प्रत्येक में भरी 200-200 मिलीलीटर ,02 नग सफेद रंग के जरीकेन में भरा 20-20 लीटर एवं 01 नीले रंग के जरीकेन में भरा 30 लीटर इस तरह कुल 110 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा 07 नग बड़े नीले रंग के ड्रम में भरे महुआ शराब बनाने के लिए सड़ाकर बनाया गया महुआ लाहन प्रत्येक में भरा 200-200 किलोग्राम जिसकी कुल मात्रा लगभग 1400 किलोग्राम है को जब्त किया गया। कच्ची महुआ शराब को कब्जा आबकारी लिया गया एवम विधिवत रूप से महुआ लाहन का नष्टीकरण किया गया है l अज्ञात आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम धारा 34(1)(क) (च)34(2) का , प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है आरोपियों की पतासाजी की जा रही है l
उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक विपिन कुमार पाठक, आबकारी उपनिरीक्षक श्री हाबिल खलखो, श्री लोकनाथ साहू, श्री रामेश्वर राठिया, श्री फागुराम टंडन आबकारी मुख्य आरक्षक उमेश कुमार चौहान एवं स्टाफ का उल्लेखनीय योगदान रहाl

More Stories
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन