सरायपाली : खबर निरीक्षण
राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर हादसों को रोकने और जनता को जागरूक करने के लिए पुलिस प्रशासन और BSCPL Aurang Tollway Private Limited (टोल प्लाजा टीम) ने संयुक्त रूप से दिनांक 10.11.2025 को एक विशेष अभियान चलाया।
यह महत्वपूर्ण जागरूकता पहल SDOP ललिता मेहर और टोल के मैनेजर पवन प्रशांत सिंह के मार्गदर्शन में संचालित की गई।
टीम की अगुवाई कंट्रोल रूम एग्जीक्यूटिव नवीन सैनी ने की एवं उन्होंने अपनी हाईवे टीम को साथ लेकर पुलिस का सक्रिय सहयोग किया।
अभियान के दौरान टीम ने राजमार्ग पर मौजूद दोपहिया और अन्य वाहन चालकों को निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर जागरूक किया:-
- हेलमेट की अनिवार्यता:-बिना हेलमेट ड्राइविंग के खतरों के बारे में बताया गया।
- नियमों का पालन:-रॉन्ग साइड ड्राइविंग और ओवर-स्पीडिंग से बचने की सख्त हिदायत दी गई।
- सुरक्षित ड्राइविंग:- पैम्फलेट्स बाँटकर खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखने के तरीके समझाए गए।
इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालान की कार्रवाई भी की गई जिससे जागरूकता और प्रवर्तन का सीधा संदेश दिया जा सके।
यह अभियान NH-53 को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक प्रभावी कदम
है।








More Stories
अगर आपकी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चिंता मत करिये,,, लग रहा जन समस्या निवारण शिविर || जाये जरूर
सारँगढ जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 27 मार्च को, एसडीएम ने जारी किए निर्देश
वन अधिकार समिति में सदस्य बनीं सुश्री नीलिमा श्याम से आदिवासी क्षेत्र के विकास को नई उम्मीद