भाजपा अजजा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीकांत सोमवार ने बिरसा मुंडा के जयंती पर प्रेस वार्ता साथ मे भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल,कमल सिदार, भुवन लाल मिश्रा, दुर्गा प्रताप ठाकुर, हरिनाथ खूंटे,श्रीमती शिव कुमारी सरधान चौहान मौजूद रहे
सारँगढ़ – भगवान बिरसा मुंडा 150 जयंती पर भाजपा अजजा मोर्चा ने सारँगढ़ चंदाई भाजपा कार्यलय में प्रेस वार्ता ली श्रीकांत सोमावार ने कहा भारतीय जनता पार्टी अजजा वर्ग का हितैषी है भाजपा की सरकार बनने पर आदिवासी समाज के सँस्कृति को अलग पहेचन मिली है 1 नवम्बर से 20 नवम्बर तक जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा मना रही है देश के राष्ट्रपति 20 नवम्बर को अम्बिकापुर आएंगे भगवान बिरसा मुंडा 150 जयंती के अवसर पर शामिल होंगे आज पूरा देश बिरसा मुंडा जयंती मनाने माना रहा आगे बिरसा मुंडा की जीवन पर प्रकाश डाला कहा जिन्होंने केवल 25 वर्ष की अल्पायु में इतिहास रच दिया -वे हैं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा।
बिरसा मुंडा जी का नाम सुनते ही मन में एक ऐसा व्यक्तित्व उभरता है जो संघर्ष, साहस और आत्मसम्मान का प्रतीक है। उन्होंने जनजातीय समाज को आत्मनिर्भरता, स्वाभिमान और आज़ादी की राह दिखाई।
बिरसा मुंडा जी का जन्म 15 नवम्बर 1875 को उलीहातु गाँव, जिला खूंटी (वर्तमान झारखंड) में हुआ।।
उनके पिता सुगा मुंडा और माता करमी हातू साधारण किसान थे।
गरीबी, भूख और संघर्ष उनके जीवन का हिस्सा था, लेकिन उनके भीतर एक असाधारण जिज्ञासा और तेज बुद्धि थी।
बाल्यावस्था में ही बिरसा ने स्थानीय मिशन स्कूल में शिक्षा प्राप्त की। यहीं पर उन्हें अंग्रेज़ी शासन और ईसाई मिशनरियों की गतिविधियों का अनुभव हुआ। उन्होंने देखा कि किस तरह मिशनरियों द्वारा आदिवासी लोगों को उनके धर्म और संस्कृति से दूर किया जा रहा है।इसने बिरसा के मन में असंतोष और प्रश्न दोनों जगाए “हम अपनी पहचान क्यों खो रहे हैं?”
शोषण के खिलाफ आवाज़
उन दिनों अंग्रेज़ शासन और जमींदारी प्रथा ने जनजातीय इलाकों की स्थिति दयनीय बना दी थी। ब्रिटिश सरकार ने ज़मींदारी कानून लागू किया, जिससे आदिवासियों की पुश्तैनी ज़मीनें छिन गईं। अंग्रेज़ों ने जंगलों पर कब्ज़ा किया, स्थानीय रीति-रिवाजों को अवैध घोषित कर दिया, और शोषण की जंजीरें कस दीं।बिरसा मुंडा ने यह सब देखा और ठान लिया कि वे अपने लोगों को जगाएँगे, उन्हें संगठित करेंगे और अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगे।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न