धान खरीदी से जुड़े आवश्यक व्यवस्थाओं का लिया जायजा
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 17 नवंबर 2025/ धान खरीदी कार्य के मद्देनजर कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ ब्लॉक के दानसरा, सालर और कनकबीरा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया, जहां समिति प्रबंधक, कम्प्यूटर ऑपरेटर से उनके व्यवस्था के संबंध में जानकारी लिया। कलेक्टर ने किसानों के द्वारा टोकन की संख्या, बारदाना, तिरपाल, हमाल, पेयजल, शौचालय आदि की जानकारी लेकर कार्यों को सुचारु संचालन के निर्देश दिए। सहायक आयुक्त सहकारिता व्यास नारायण साहू से मिली जानकारी अनुसार जिले में लगभग सभी समिति प्रबंधक और कम्प्यूटर ऑपरेटर समिति में लौट चुके हैं। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू सहित खाद्य, क़ृषि, सहकारिता आदि अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगातसाल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
राशनकार्ड धारियों के लिए जरूरी खबर ,,,अब एक साथ मिलेगा दो महीने का चावल
नगर पंचायत पवनी में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला एवं जागरूकता शिविर संपन्न