बिलाईगढ – सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में आज बुधवार को शासकीय हाई स्कूल पुरगांव के छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक स्वास्थ्य विजिट आयोजन किया गया। इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशी कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को अस्पताल में मरीजों के उपचार की प्रक्रिया, विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली तथा स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
विजिट के दौरान छात्रों ने लैब, ओपीडी, औषधि वितरण कक्ष, टीकाकरण कक्ष एवं अन्य महत्वपूर्ण विभागों का अवलोकन किया। चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बच्चों के प्रश्नों का समाधान करते हुए स्वास्थ्य प्रणाली की कार्यवाही को समझाया गया।
इस कार्यक्रम के सफल संचालन में स्कूल शिक्षा विभाग की शिक्षिका धनेश्वरी चंद्र सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ के सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। सभी ने मिलकर छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यशैली से अवगत कराना एवं उनके भीतर स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना था।


More Stories
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन