बिलाईगढ़ – सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जहां एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जहां कई घायल और और दो की मौत बताई जा रही है

आपको बता दे बिलाईगढ़ थाना अंतर्गत आने वाला गांव टुण्डरी के पुल के पास सड़क हादसा हुआ है जहां एक छोटा हाथी वाहन और हाइवा वाहन में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गया है। हादसे इतना भयानक था कि पिकअप में सवार पवनी के दिनेश टेंट हाउस के संचालक दिनेश साहू एवं महिला कर्मी रुक्मणी केवट की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल है ।

घटना की जानकारी मिलते ही बिलाईगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवा चालक को हिरासत में ले लिया गया है और सभी वाहनों को घटनास्थल से हटाकर यातायात व्यवस्था को सुगम कर दिया गया है फिलहाल इस घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है फिलहाल सड़क दुर्घटना के मामले थामने का नाम नहीं ले रहा लगातार जिले में सड़क दुर्घटना की मामले निकल कर सामने आ रहे


More Stories
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगातसाल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
राशनकार्ड धारियों के लिए जरूरी खबर ,,,अब एक साथ मिलेगा दो महीने का चावल
नगर पंचायत पवनी में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला एवं जागरूकता शिविर संपन्न