बिलाईगढ – छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बिलाईगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार देखा जा रहा है। पिछले 24 घंटों के भीतर, केंद्र में पाँच सफल प्रसव कराए गए, जिनमें तीन कन्या और दो पुत्र का जन्म हुआ। सभी नवजात शिशु और उनकी माताएँ पूरी तरह स्वस्थ हैं।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि कुमार जायसवाल के नेतृत्व में अस्पताल की सुविधाओं और सेवाओं के प्रति मरीजों का भरोसा बढ़ा है। मरीजों के अनुसार, अस्पताल में मिल रही उन्नत सुविधाओं, बेहतर देखभाल और स्वास्थ्य कर्मियों के संवेदनशील व्यवहार ने लोगों के विश्वास को मजबूत किया है। प्रसूति सेवाओं में निरंतर प्रगति के कारण अब अधिकांश गर्भवती महिलाएँ सुरक्षित प्रसव के लिए बिलाईगढ़ CHC को प्राथमिकता दे रही हैं।
इस संबंध में, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि कुमार जायसवाल ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्देश्य प्रत्येक मरीज को सुरक्षित, सरल और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है। स्वास्थ्य विभाग और उनकी टीम इस दिशा में लगातार कार्यरत है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा मिल रही निःशुल्क सुविधाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है।
डॉ. जायसवाल ने बताया कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. एफ.आर. निराला के निर्देश पर बिलाईगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर किया जा रहा है, ताकि क्षेत्र के लोगों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकें।

More Stories
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन