बिलाईगढ़ – सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला सारंगढ़–बिलाईगढ़, डॉ. एफ. आर. निराला मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशी कुमार जायसवाल, सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) प्रभारी, BETEO , प्रभारी BPM,उप-स्वास्थ्य केंद्रों के स्टाफ, RHO/M, RHO/F सेक्टर सुपरवाइजर तथा CHO , JSA शामिल हुए।
बैठक में शासन की विभिन्न महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई, जिनमें प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान भारत योजना, कुष्ठ नियंत्रण कार्यक्रम, टीबी उन्मूलन, मलेरिया नियंत्रण, एएनसी सेवाएँ, पीएचसी/एचडब्ल्यूसी को मिलने वाली सुविधाएँ आदि शामिल थे। सभी कार्यक्रमों की प्रगति, उपलब्धियों एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निराला ने सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संपादित करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशी कुमार जायसवाल ने एएनसी एवं संस्थागत प्रसव से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले आयुष्मान आरोग्य मंदिर पवनी तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परसाडीह के अधिकारी–कर्मचारियों को CMHO डॉ. एफ. आर. निराला द्वारा सम्मानित किया गया, ताकि सभी स्वास्थ्य कर्मियों में उत्साह बढ़े और जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध हो सकें।
समीक्षा बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई तथा सभी स्वास्थ्य कर्मियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न