महासमुंद : खबर निरीक्षण
हुलसी जितेन्द्र चंद्राकर ने कहा मैं महासमुंद से जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के रूप में सेवा दे रही हूँ l
हाल ही में मेरे पति का निधन हो गया जो मेरे जीवन का सबसे दुखद और कठिन समय था।
इस गहरी पीड़ा के बीच मेरे परिवार,परिजनों,समाज के सभी सदस्यों,गांववासियों,मेरे जनपद क्षेत्र के परिवार जन जनपद सदस्य परिवार और मेरी भारतीय जनता पार्टी के साथियों समस्त पार्टी के सम्मानित बंधुओं ने जिस तरह मुझे सहारा दिया,हिम्मत दी और मेरा मनोबल बढ़ाया…
मैं आप सभी की इस अमूल्य संवेदना और साथ के लिए हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ।
आप सभी ने मुझे अकेला महसूस नहीं होने दिया और आपके स्नेह,दुलार,प्रार्थनाओं और सच्चे समर्थन के लिए मैं आजीवन आपकी ऋणी रहूंगी एवं अपने कर्तव्य पथ का निर्वहन तन-मन पूर्वक करती रहूंगी।
दुःख की इस घड़ी में जो साथ आपने दिया है वह हमेशा मेरे दिल में रहेगा।
ईश्वर आप सभी को स्वस्थ,सुरक्षित और सुखी रखें ।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न