सरायपाली(गोपाल लहरिया)
12 वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप कर सरायपाली अंचल का नाम पूरे छत्तीसगढ़ में बढ़ाने वाली महक अग्रवाल को सम्मानित करने क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद उनके निवास पहुंची और उन्हें गुलदस्ता और शाल भेंटकर सम्मानित किया,
साथ ही साथ 10वीं बोर्ड में प्रदेश में 9वें स्थान हासिल करने वाली रिया साहू को बधाई देने उनके निवास ग्राम मुंडपहार पहुंची और रिया का गुलदस्ता और शाल भेंटकर सम्मानित किया।
इसी तरह 10वीं बोर्ड में शानदार सफलता अर्जित करने वाली मुंडपहार की निक्की चौधरी और सुधा चौधरी का भी सम्मानित किया।
बेटियों की सफलता पर बधाई देते हुए विधायक चातुरी नंद ने कहा कि बेटियों की सफलता से आज समूचा सरायपाली अंचल गौरवान्वित हैं l
बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाली और उत्कृष्ठ अंक प्राप्त करने वाली क्षेत्र की सभी बेटियों को मैं बधाई देती हूं। उन्होंने बेटियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।
बता दें कि क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद स्वयं शिक्षिका थी इसलिए उनका बच्चों से विशेष लगाव देखने को मिलता है और जन संपर्क दौरे के दौरान भी उनका विशेष स्नेह बच्चों को मिलता है।








More Stories
ब्रेकिंग न्यूज मांड नदी में मिली अज्ञात युवक की लाश, इलाके में हड़कंप
छेड़छाड़ का विरोध करने पर लड़कियों से मारपीट, 4 आरोपी गिरफ्तार
थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा को सरपंचों ने दी जन्मदिन की बधाई, सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ सम्मान