घरघोड़ा : विकासखंड स्तरीय सांसद खेल प्रतियोगिता विकासखंड के घरघोड़ी ग्राम के खेल मैदान मे परम्परागत एवं आधुनिक खेलों के समन्वयता से प्रारम्भ हुआ |जिसमें संकुल स्तर से विजेता प्रतिभागियों ने विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता मे उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी सहभागिता निभायी |खेल को सुचारु रूप से संचालित करने हेतु संकुल केंद्रों को जोन वर्ग मे वितरण किया गया था |मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी की समन्वयता से विभाग के कर्मचारियों ने खेल को सम्पन्न कराने मे पूरी व्यवस्था सजगता पूर्वक कराते हुए खेलों को सम्पादित कराया |विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर सांसद राधेश्याम राठिया मुख्य अतिथि के रूप मे छात्राओं, युवा खेल प्रतिभागियों पालकों कर्मचारियों गणमान्य नागरिकों जनप्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए विजेता उप विजेता प्रतिभागी खिलाडियों को सम्बोधित करते हुए कहा की युवा वर्गो को शिक्षा सहित खेल के क्षेत्र मे आगे आने की आवश्यकता है| खेल से अनुशासन संस्कृति संस्कार एवं सामुदायिक भावना का विकास होता है |शिक्षा के क्षेत्र मे छात्र हित में उचित आवश्यक कदम एवं निर्णय लिए जाते रहेंगे |श्री राठिया ने उपस्थित जन समुदाय के साथ सांसद खेल प्रतियोगिता को सुव्यवस्थित रूप से संचालन करने मे पंचायत एवं शिक्षा विभाग से जुटे अधिकारी कर्मचारियों की सराहना करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी |खेल प्रतियोगिता को जिला पंचायत सदस्य मुरली राठिया नरेश पंडा ने सम्बोधित करते हुए खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया |इस अवसर पर परम्परागत एवं आधुनिक खेलों सहित विविध खेलों के प्रतिस्पर्धा आयोजित किए गए जिसमें घरघोड़ी ग्रामवासिओं सहित आसपास के ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक खेलों का आनंद लिया |कार्यक्रम मे घरघोड़ी सरपंच हरावती राठिया सहित विकासखंड के अन्य ग्रामों के सरपंच जनप्रतिनिधियों सहित मुख्य कार्य पालन अधिकारी जनपद पंचायत विनय कुमार चौधरी विकास खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह विकास खंड स्रोत समन्वयक मनोज प्रधान आदि उपस्थित रहे |विकास खंड के विजेता खिलाडी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता मे शामिल होकर प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे |कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विजय पंडा ने किया |








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न