सरायपाली : खबर निरीक्षण
सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम केदुवां में कुंभकार महासंघ फुलझर अंचल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय चक्र पूजा महोत्सव कार्यक्रम दिनांक 25.11.2025 से 27.11.2025 तक आयोजन किया जा रहा है जिसमे आज दिनांक 26.11.2025 को मुख्य अतिथि के रूप में माननीय शंभुनाथ चक्रवर्ती,अध्यक्ष–छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड,छत्तीसगढ़ शासन,रायपुर की गरिमामय उपस्थिति में तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. प्रकाश पटेल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा युवा मोर्चा,प्रमोद सागर भाजपा युवा नेता सरायपाली,सुरोतीलाल लकड़ा महामंत्री,प्रमोद पटेल महामंत्री भाजपा मंडल केदुवां तथा इकबाल खान एवं अन्य प्रबुद्ध जनों के साथ चक्रधर महोत्सव में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
यह महोत्सव न केवल हमारी समृद्ध माटी कला,कुम्हार समाज और पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का प्रतीक है बल्कि समाज में एकता,विकास और आत्मसम्मान की भावना को भी सशक्त करता है।
कार्यक्रम में क्षेत्र भर से पहुंचे गणमान्य अतिथिगण,वरिष्ठजन,मातृशक्ति,युवा साथियों एवं समाजबंधुओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने इस आयोजन को अत्यंत भव्य और ऐतिहासिक बना दिया।
महोत्सव के दौरान चक्र पूजा के साथ पारंपरिक प्रथाओं,सामाजिक समरसता,कला कौशल संवर्धन तथा समाज को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्पों पर सार्थक चर्चा हुई।
माननीय अध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत मार्गदर्शन और विचारधारा ने कुम्हार समाज के आर्थिक,सामाजिक एवं सांस्कृतिक सशक्तीकरण के लिए नए आयाम स्थापित किए।
इस अद्भुत,प्रेरणादायी और गरिमामय कार्यक्रम का हिस्सा बनने पर हृदय से स्वयं को गौरवान्वित और कृतार्थ महसूस कर रहा हूँ।
समाज के प्रत्येक पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं आयोजन समिति के सदस्यों को इस उत्कृष्ट और भव्य आयोजन के लिए हृदयपूर्वक साधुवाद एवं धन्यवाद प्रकट किए।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न