February 5, 2026

छिंदौली में भीम आर्मी भारत एकता मिशन(कां.)द्वारा मनाया गया संविधान दिवस

खबर शेयर करें

झलप : खबर निरीक्षण

भीम आर्मी भारत एकता मिशन(कां.)के जिला महासचिव द्वारिका कुर्रे के नेतृत्व में दिनांक 26 नवंबर 2025 को ग्राम छिंदौली में डॉ.भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के पास हर्षो उल्लास के साथ संविधान दिवस मनाया गया l
इस संविधान दिवस के अवसर पर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के सदस्य,युवा,बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हुए थे l
द्वारिका कुर्रे ने कहा कि हम सभी संत,गुरु,महापुरुषों और संविधान के विचार धाराओं को मानने वाले है और वहां पर सभी शामिल युवा,बुजुर्ग,बच्चें एवं सभी देश वासियों को संविधान दिवस की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दिए l
सभी बच्चों को प्रेरित करते हुए भारतीय संविधान के बारे में बताया गया और साथ ही साथ कलाम की ताकत को भी बताया गया और वहां शामिल सभी बच्चों को कलाम दिया गयाl
इस संविधान दिवस पर द्वारिका कुर्रे,निलेश बंजारे,भूपेंद्र कुर्रे,रिंकू जांगड़े,मनजीत,विकास जांगड़े,राहुल जोगी,विकास टोंडारे,बादल दास और बहुत संख्या में ग्रामीण उपस्थित थेl
सभी को जय भीम,जय संविधान l