महासमुंद : खबर निरीक्षण
महासमुंद जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर ने समाज सेवा के क्षेत्र में एक अनूठी और सराहनीय पहल की है,वे सशक्त नारी समाज सेवी समूह के माध्यम से जिसकी वे स्वयं अध्यक्ष हैं,इस समूह में उनके साथ 12 मातृशक्ति सदस्य भी शामिल हैं जो 2017 से लगातार समाज सेवा के कार्यों में जुटी हुई हैं।
यह समूह हर रविवार को सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई करता है जिससे स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैल रही है और इसके अलावा समूह विशेष धार्मिक व सार्वजनिक आयोजनों पर भी स्वच्छता अभियान चलाता है।
इस पहल का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराना है l
आर्थिक सहयोग से बढ़ाया मदद का हाथ
इसी कड़ी में हुलसी चंद्राकर ने गांव में सेवा और सहयोग की भावना को एक नई दिशा दी।
हाल ही में ग्राम बेलसोंडा स्टेशन पारा के अत्यंत गरीब परिवार से जिवन यापन करने वाले ध्रुव परिवार के स्वर्गीय नंदू ध्रुव का आकस्मिक निधन हो गया जिनका स्वास्थ लंबे समय से खराब था इस दुख की घड़ी में हुलसी चंद्राकर ने उनके घर जाकर परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को आर्थिक सहयोग किया एवं उनके हर दुःख-सुख में सदैव खड़े रहने का आश्वासन दिया और राशि दी गई,इस सहयोग कार्य ने यह साबित कर दिया कि हुलसी चंद्राकर केवल स्वच्छता तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि वे लोगों के सुख-दुख में भी उनके साथ खड़ी हैं।
उनकी यह पहल समाज में आपसी सहयोग की भावना को मजबूत कर रही है व उनके साथ में महिला पंच भारती ध्रुव बिमला चंद्राकर भी रहे है।

More Stories
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन