सरायपाली : खबर निरीक्षण
सरायपाली विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत डुडुमचुवां के आश्रित ग्राम मौहाडीपा में नए आंगनबाड़ी केंद्र का आज दिनांक 29.11.2025 को शुभारंभ किया गया।
इससे ग्राम के बच्चों,गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को पोषण,स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा की सुलभ सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।
*कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में *उषा लालकुमार पटेल*(सभापति,स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग सरायपाली)उपस्थित रहीं जिनकी गरिमामय उपस्थिति में केंद्र संचालन की औपचारिक शुरुआत हुई।
*कार्यक्रम की अध्यक्षता * मालती सिदार*(सरपंच ग्राम पंचायत डुडुमचुवां)ने की।
*कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में*कुन्ती दिवान जनपद सदस्य सरायपाली,लीलाम्बर दिवान अध्यक्ष जनभागीदारी समिति एवं शाला प्रबंधन समिति,रुपलाल नंद मंडल उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्य प्रतिनिधि,लालकुमार पटेल,जनपद सदस्य प्रतिनिधि,जुजेष्टी सिदार सरपंच प्रतिनिधि,पूर्व सरपंच शांति साहू,पूर्व सरपंच इंदल कुवंर सिदार ,वर्षा अग्रवाल,सेक्टर प्रभारी
सुश्री ममता चौहान,सचिव डुडुमचुवां नमिता सिदार,सचिव बिजातीपाली
सुखचन्द मानिकपुरी लेखक एवं समाज सेवी,किर्तन दिवान शिक्षक
तथा ग्रामीण समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं पंच-प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुमारी धात्री सिदार एवं सहायिका कुमारी किरण सिदार सहित स्थानीय महिलाओं एवं ग्रामीणजन की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
जिसमें प्रमुख रूप से फुलसाय निषाद ,डाला प्रसाद सिदार पंच प्रतिनिधि,जितेश्वर सिदार पंच, हरिदयाल सिदार,दिनेश सिदार,कु. आरती सिदार,कु.रेशमा सिदार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।
मुख्य अतिथि उषा लालकुमार पटेल ने कहा कि नया आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास,पोषण एवंं स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सरपंच मालती सिदार ने आवश्यक सहयोग एवं जनभागीदारी की बात कही।
कार्यक्रम का सफल संचालन सुरोतीलाल लकड़ा जी(महामंत्री, भाजपा मंडल केदुवां)द्वारा किया गया।
अंत में सभी आमंत्रित अतिथियों एवं ग्रामीणजनों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम संपन्न हुआ!








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न