February 5, 2026

विकास खंड घरघोड़ा में स्कूली विद्यार्थियों के हित मे किए जा रहे सफलतम प्रयास|

खबर शेयर करें

घरघोड़ा : घरघोड़ा विकासखंड अंतर्गत संचालित स्कूली शिक्षा अंतर्गत अध्ययनरत छात्राओं हेतु प्रतियोगिता परीक्षाओं के माध्यम से सफलता प्राप्ति हेतु नवोदय परीक्षा, एकलव्य, प्रयास श्रेष्ठा आदि परीक्षा शासन द्वारा संचालित की जाती है |इसी तारतम्य मे जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ के मार्गदर्शन मे विकास खंड शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह ठाकुर के प्रयासों से छात्र छात्राओं के प्रारम्भिक तैयारी हेतु नवोदय परीक्षा को लेकर एक मॉडल परीक्षा का आयोजन विकास खंड स्तर पर आयोजित किया गया जिसमें लगभग 500 कक्षा पाँचवी के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपना अनुभव हासिल किया ; जिसका लाभ भविष्य में होने वाली परीक्षा मे मिल सकेगा|परीक्षा केंद्र में छात्र छात्राओं के साथ ग्रामीण अंचलों से पालकों को भी उपस्थिति देखी गयी जिनमें परीक्षा को लेकर उत्साह का वातावरण देखा गया |मॉडल परीक्षा मे तमनार विकासखंड के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया |प्रयास परीक्षा हेतु भी विकासखंड के छात्राओं को लाभ मिल सके इसके लिए प्रत्येक सप्ताह के अंतर्गत निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गयी है जिनमें आने वाली परीक्षा का अनुभव विद्यार्थियों को मिल सकेगा |प्रयास कोचिंग केंद्र मे जाकर क्लास लेते हुए परीक्षा से संबन्धित प्रश्न पूछे एवं सही उत्तर पाए जाने पर उनका उत्साह बढ़ाया| श्री सिंह ने विकासखंड के समस्त प्रधानपाठकों से विद्यार्थियों की शिक्षा गुणवत्ता में आवश्यक सुधार एवं कार्य हेतु उत्साहपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए हैं|परीक्षा को सुचारु रूप से संचालित कराने मे समस्त संकुल समन्वयक जुटे रहे |