सरायपाली(गोपाल लहरिया)
उड़ीसा के झारबंध में विशाल चुनावी सभा को किया सम्बोधित
सरायपाली विधायक चातुरी नंद के समक्ष उड़ीसा के झारबंध में आयोजित विशाल चुनावी सभा में बीजेडी और भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रवेश किया,विधायक नंद ने कार्यकर्ताओं को गमछा और फूल माला पहनाकर स्वागत किया l
विशाल चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विधायक चातुरी नंद ने कहा कि उड़ीसा की नवीन सरकार के सालों राज करने के बावजूद आज मूलभूत सुविधाएं लोगों को नहीं मिल पा रही है,राज्य की बीजेडी और केंद्र की भाजपा सरकार से लोगों का मोहभंग हो चुका है और कांग्रेस को मौका देने जनता तैयार बैठी है।
उन्होंने कांग्रेस की गार्ंटियों से अवगत कराते हुए कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी और सांसद प्रत्याशी को जिताने की अपील की।
कार्यक्रम को बारगढ़ संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी संजय भोई,पदमपुर विधानसभा प्रत्याशी टंकधर साहू और पूर्व विधायक सत्यभूषण साहू ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में नरेश प्रधान के नेतृत्व में बीजेडी और भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रवेश किया।
इस दौरान जनपद सदस्य क्षमानिधि साहू,ब्लाक अध्यक्ष विजय नंद पटनायक,झारबंध ब्लाक अध्यक्ष मुजफर हुसैन,यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित आचार्य,विधानसभा अध्यक्ष विकास बहिदार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न